दरिन्दो ने किशोरी कक्षा 11 की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस एफआईआर करने के बजाय कर रही है जांच

सुरक्षित नहीं है बेटियां सरकार के सभी दावे पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके है जी हां ताजा मामला जनपद प्रयागराज स्थित थाना हंडिया क्षेत्र का है यहां पर 11 जून की रात एक गांव में बारात देख कर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि देर रात घर लौटते समय एकांत स्थान पर बाइक सवार गांव के ही तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर तीनों आरोपी भाग निकले। देर रात होश आने पर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। सुबह थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हंडिया इलाके की एक किशोरी जो कक्षा 11 की छात्रा है। गांव में रविवार की रात एक बरात आई थी। किशोरी बरात देखने के लिए गई थी और रात में घर लौट रही थी। आरोपी है कि रास्ते में सूनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवकों आकाश यादव, राज यादव और अवधेश यादव ने उसे दबोच लिया। चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद पास के झाड़ियों में ले जाकर मनमानी की।
किशोरी के बेहोश होने पर तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। देर रात किशोरी को होश आया तो वह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह सन्न रह गए। सुबह घर वालों के साथ हंडिया थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की एफआईआर दर्ज करने के बजाय अभी मामले की छानबीन की बात कर रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ