थाना कोतवाली से 50 मीटर की दूरी पर लाखो की चोरी पुलिस रही बेखबर, दुकानदार दहशत में



जौनपुर। नगर क्षेत्र के थाना कोतवाली इलाके में थाना की ठीक सामने मुहल्ला अल्फस्टीनगंज के अग्रवाल ज्वेलर्स कटरा में अल्फा मोबाइल नामक दुकान से चोरों द्वारा लाखों रुपए के मोबाइलो पर हाथ साफ करने की घटना ने थाना कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल लगा दिया है।
मिली खबर के अनुसार कोतवाली के ठीक सामने लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित कटरा में अल्फा मोबाइल की दुकान है। रविवार रात्रि दुकान का शटर तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और लाखों रुपए के मोबाइल की चोरी कर बेरोकटोक निकल गये।
आम जनों के बीच में इस बात की चर्चा हो रही है कि कोतवाली से महज लगभग 50 मीटर की दूरी पर इस तरह से हुई चोरी अपने आप में पुलिस की कार्यशैली पर एक बड़ा सवालिया निशान पैदा करती है की आखिर रात्रि में गश्त करने वाले पुलिस कर्मी कहां थे कि बेखौफ होकर चोरी कर निकल गये। आखिर गस्त में लगे सिपाही कहां ड्यूटी दे रहे थे उनकी निगरानी खुद इन्पेक्टर ने क्यों नहीं किया। हालांकि सीसी कैमरे में कैद चोरी की इस घटना में साफ-तौर पर देखा जा सकता है कि चोरों को किसी भी तरह का पुलिसिया भय नहीं था। घटना की खबर सोमवार की सुबह वायरल होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण के पश्चात अब जल्द खुलासे का दावा कर रही है। जनमत है कि पुलिस की लापरवाही पूर्ण कार्यशैली के कारण शहर के मध्य थाना से 50 मीटर की दूरी पर चोर चोरी कर गये। अब देखना है कि पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारी इसे कितनी गम्भीरता से लेते है।


 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस