जीवा के हत्याकांड के आरोपी विजय यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस, अर्जी पर सुनवाई 14 जून को


जीवा हत्याकांड के आरोपी विजय यादव को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी। विवेचक और प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज मनोज मिश्रा की अर्जी पर प्रभारी सीजेएम साक्षी गर्ग ने सुनवाई के लिए 14 जून की तिथि तय की है। न्यायालय ने हत्यारोपित को अदालत में तलब करने का भी आदेश दिया है। विवेचक और एसआइटी हत्यारोपित से पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछताछ करेगी।
सूत्रों का कहना है कि आरोपित के साथ कोर्ट परिसर में और कौन लोग थे, इसके बारे में पुलिस पता लगाएगी। माना जा रहा है कि आरोपित को रेकी कराने वाला आसपास ही मौजूद था। हत्यारोपित पर हमला करने वाले लागों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। दूसरी ओर, पथराव में एसीपी चौक के घायल होने के मामले में एफआइआर दर्ज कराई गई है या नहीं, इसको लेकर अफसर चुप्पी साधे हैं।

एसआइटी ने कोर्ट परिसर में मौजूद रहे पुलिसकर्मियों के बयान लिए। यही नहीं, इंस्पेक्टर वजीरगंज के भी बयान लिए गए। उधर, विवेचक ने भी कुछ वकीलों, पुलिसकर्मियों और जीवा को जेल से लेकर आए सुरक्षाकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने रिमांड पर विजय से पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार की है। वह कब-कब लखनऊ आया? किसके संपर्क में रहा? नेपाल वह कितनी बार गया? अतीफ और असलम कौन हैं? इसके अलावा हत्या का कारण और साजिशकर्ता के बारे में भी पुलिस विजय से जानकारी लेगी।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस