रिलायंस ट्रेंड्स ने मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर किया पुरस्कृत


जौनपुर। तहसील बदलापुर स्थिति रिलायंस ट्रेन्डस द्वारा मेधावी बच्चो को पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में के  छात्राओ को अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेरिट के बड़ी संख्या में छात्र एंव छात्राओं को पत्रकार सुनील मिश्रा के हाथों मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर श्री मिश्रा ने छात्र एंव छात्राओं के लिए कहा कि आए हुए सभी लोग ऊर्जावान हैं मेहनत से पढ़िए क्षेत्र और समाज के लिए मिशाल बनकर मां,बाप के कद ऊँचा उठाते हुए स्कूल व गांव तथा जिले का सम्मान बढ़ाने काम करें। उन्होंने मेधावी छात्रों के लिए  आयोजित भव्य कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा बदलापुर में रिलायंस टेड्रर्स बेहतर तरीके से सुविधाएं तो लोगों को दे ही रहा है साथ ही समय समय पर जन सहयोगी व हितकारी कार्य कर के एक बेहतर भविष्य की परिकल्पना में प्रशंसनीय योगदान दे रहा है  पुरस्कार सम्मान आयोजन में कुल 20 मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राहक व शोरूम के सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस