बेसिक शिक्षक अब 17 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। जानें सचिव बेसिक शिक्षा का क्या है आदेश


प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 17 जून तक बढ़ा दी गई है। वहीं डाटा व आवेदन में हुई कमियों को सुधार करने का भी अवसर दिया गया है। इसके लिए बीएसए को अधिकृत किया गया है।
विभाग में जिले के अंदर परस्पर तबादला व एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ जून से शुरू हुए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना था। लेकिन आवेदन को लेकर काफी तकनीकी दिक्कत रही। इसलिए विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि एनआईसी को मानव संपदा पोर्टल से उपलब्ध कराए गए डाटा में दिक्कत आई।
अब शिक्षक - शिक्षिक संवर्ग, ग्रामीण-नगर क्षेत्र, पदनाम, कैडर व जेंडर को ठीक करने के लिए शिक्षक ऑनलाइन व खुद बीएसए को आवेदन देंगे। बीएसए इस डाटा को संशोधित कर सकेंगे। वहीं जिन शिक्षकों को आवेदन के बाद प्रिंट आउट लेने में कमियां दिख रही हैं। ऐसे शिक्षक भी ऑनलाइन या खुद बीएसए को प्रत्यावेदन देंगे और बीएसए इसे संशोधित कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि इन सभी समस्याओं के समाधान व आवेदन करने के लिए तिथि 17 जून तक बढ़ा दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस