जेल के औचक निरीक्षण में डीएम एसपी को सब कुछ मिला,"आल इज ओके", क्या यही है जेल का सच?


जौनपुर।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल के द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरको यथा जेल चिकित्सालय, महिला बैरक सहित अन्य बैरकों का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं तलाशी ली गई, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। साफ-सफाई व्यवस्थित पाई गयी।जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा जेल बंदियों से भी उनको दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और निर्देशित किया कि मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए तथा जेल में साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर जेल अधीक्षक एस के पांडेय, जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। हलांकि निरीक्षण प्रक्रिया से अलग जेल में बन्द बन्दियों बाहर आने पर जब भी वार्तालाप किया गया जेल को शोषण का अड्डा ही बताया गया फिर भी जिले के आला अधिकारियों को आल इज ओके ही नजर आता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ