पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ 4 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर देगा धरना



शिक्षको के शोषण के लिए किए जा रहे तुगलकी फरमान -अरविंद शुक्ला


जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर द्वारा जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व 4 सितंबर 2023 को बीएसए कार्यालय पर धरना देने के संबंध में ज्ञापन सौंपा ।
जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के द्वारा बताया गया कि सरकार जहां एक तरफ शिक्षक मांगो की अनदेखी कर रही है वही दूसरी तरफ  तुगलकी फरमान जारी कर शिक्षको को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे शिक्षक समाज में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है और उसे बहाल किया जाय। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ0 दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है, जिसके द्वितीय चरण में 4 सितंबर 2023 को प्रत्येक जनपद के बी.एस.ए. कार्यालय पर शिक्षक मांगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन करेंगे।
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला मंत्री रविचंद्र यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, लालसाहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, देशबंधु, विक्रम प्रकाश, सुनील यादव, संतोष सिंह, अरुण सिंह, पवन सिंह, प्रशांत मिश्र, मनोज उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल कुमार, राजेश सिंह, पाचुराम, विजय गुप्ता, राकेश पांडेय, संतोष कन्नौजिया, तेरसू राम, अच्छेलाल, रुद्रसेन सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस