लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन ईवीएम की जांच पड़ताल शुरू खराब मशीने जायेगी बंगलौर


जौनपुर। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग की तरफ से गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चुनाव से पहले ईवीएम की जांच के लिए भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड बंगलूरू से टीम पहुंच गई है। यह 16 इंजीनियरों की टीम आज 25 अगस्त शुक्रवार से करीब 15 हजार ईवीएम की जांच शुरू कर दी है सही ईवीएम रखा जाएगा तो खराब हुए मशीनों को वापस बंगलूरू भेजा जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान ने बताया कि जिले में दो लोकसभा क्षेत्र हैं। जौनपुर व मछलीशहर। इनमें दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में कुल 3495 बूथ हैं। इसकी संख्या में बढ़ोतरी व घटोतरी हो सकती है। कुल बूथों के सापेक्ष 25 फीसदी अतिरिक्त ईवीएम को रखा जाता है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 34 लाख 82 हजार है। वर्तमान में कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाऊस में ईवीएम को रखा जाता है। चुनाव से पहले रखी हुई मशीनों की गिनती व उसकी जांच की जाती है। खराब मशीनों को वापस भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड बंगलूरू भेजा जाएगा। वहां से 16 सदस्यीय इंजीनियरों की टीम आ गई है। यह टीम 25 अगस्त से सुबह नौ से पांच बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाऊस में मशीनों की जांच करेंगी। इसमें बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट की जांच होगी, यह जांच दो माह तक चलेगी।
ईवीएम की जांच चुनाव से पहले की प्रक्रिया है। कुछ नई मशीनें आई हैं। इसके अलावा अन्य मशीनों की जांच के लिए बंगलूरू से इंजीनियर जांच कर रहे है जो मशीनें खराब होंगी, उनको वापस भेज दिया जाएगा। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस