समाधान दिवस पर 210 शिकायते आयी और 18 निस्तारित हुई, जानें शेष का क्या हुआ


जौनपुर।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में तहसील केराकत के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियो को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गए।
इस अवसर पर कुल 210 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग 134, पुलिस विभाग 22, विकास विभाग 12 एवं अन्य विभाग से संबंधित 42 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमे 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पुलिस एवं राशन कार्ड से संबंधित  शिकायते आई, जिसे जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को सौपते हुए निर्देशित किया कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये।योगेंद्रनाथ पांडेय ग्राम हटवा थाना चंदवक द्वारा घर के सामने बरसात का पानी निकालने के लिए पक्की नाली बनवाने की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी डोभी को मौके पर जाकर  इस समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
अदालत यादव ग्राम विरभानपुर, थाना चंदवक द्वारा शिकायत किया गया कि पड़ोसी दिनेश आदि द्वारा मडहा कब्जा करने का प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार केराकत थानाध्यक्ष चंदवक को समाधान कराकर 07 दिन में आख्या देने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा, पी०डी० जयकेश त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल, दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला, तहसीलदार केराकत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस