प्रो. शंभूराम को कुलपति ने रोवर्स रेजर्स का अधिकार पत्र सौंपा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड लखनऊ की तरफ से जिला संस्था का दर्जा प्रदान किया गया है । विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स संयोजक डॉक्टर जगदेव ने जिला संस्था का प्रमाण पत्र कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह को  हस्तगत कराया। विश्वविद्यालय जिला संस्था के प्रथम मुख्य आयुक्त प्रोफेसर शंभू राम, प्राचार्य राजा कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर बनाए गए। जिला आयुक्त रोवर डॉ शिवकुमार , एसोसिएट  प्रोफेसर राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर तथा जिला आयुक्त रेंजर प्रोफेसर मुक्ता राजे ,सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावा को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड लखनऊ द्वारा अधिकार पत्र प्रेषित किया गया है शनिवार को कुलपति ने मुख्य आयुक्त प्रोफेसर शंभू राम को मुख्य आयुक्त का अधिकार प्रमाण पत्र और  प्रोफेसर  मुक्ता राजे , सहकारी पीजी कॉलेज मेंहरावा को जिला आयुक्त रेंजर का अधिकार पत्र प्रदान किया।  विश्वविद्यालय जिला संस्था अब अपने अन्य पदाधिकारी की नियुक्ति करते हुए आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगा। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य , स्वामीनाथ, अवशेष कुमार जायसवाल, अंजनी तिवारी प्रेमचंद आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस