डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कुलपति ने किया नमन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मूर्ति पर  माल्यार्पण कर नमन किया.उन्होंने कहा कि देश के प्रथम उप राष्ट्रपति  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक आदर्श शिक्षक थे उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का अनुसरण करना चाहिए. विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में भी विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  नंद किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रजनीश सिंह ने भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस