कैश वैन लूट कान्ड पर अब एसपी सिटी पर गिरी गाज, भेजे गये इंटेलिजेंस, अब छह पुलिस कर्मियो को मिला दन्ड


जनपद मिर्जापुर में कैश वैन लूट कांड मामले का खुलासा अभी तक न होने के चलते शासन ने कार्रवाई करते हुए डीजी कार्यालय से सम्बद्ध एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का मुरादाबाद स्थानांतरण कर दिया गया। मामले में इससे पहले सीओ सिटी समेत पांच को निलंबित किया जा चुका है। 
एक्सिस बैंक के समाने 12 सितंबर को दो बाइक सवार चार बदमाश 35 लाख कैश लूट ले गए थे। बदमाश गार्ड की गोली मारकर हत्या किए थे। 
लूट डंकिनगंज  चौकी से 200 मीटर की दूरी पर हुई थी। मामले में घटना के तीन दिन बाद पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी व चौकी प्रभारी डंकिनगंज अनिल विश्वकर्मा, बीट आरक्षित जयप्रकाश व पीआरबी बाइक के आरक्षी श्रवण कुमार को निलंबित कर दिया था।
मामले में शासन ने एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति व सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को डीजी कार्यालय से सम्बद्ध के दिया था, पर दोनों लोग घटना के खुलासे में काम कर रहे थे। बीते शुक्रवार को सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को शासन ने एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति को मुरादाबाद इंटेलिजेंस में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके स्थान पर दिनेश कुमार को नया एसपी सिटी बनाया कर भेजा जा रहा है। लूट कांड मामले में अब तक छह लोगों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें पांच लोग निलंबित हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस