पुलिस अधीक्षक ने जनपद में दस थाना प्रभारियों का किया तबादला, देखे सूची



जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन थानेदारो के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। पुलिस अधीक्षक के इस फेर बदल में दो थाने प्रभारियों का कद भी घटाया गया है। 
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित थानेदारो को तत्काल नयी तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। स्थानान्तरण के इस क्रम में 1.निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक नेवढ़िया से प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर,2. निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक खेतासराय से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर,3. निरीक्षक रामसरिख गौतम प्रभारी निरीक्षक जलालपुर से पुलिस लाइन,4. निरीक्षक विनित राय पुलिस लाइन से एस0ओ0जी0 प्रभारी,5. उ0नि0 रमेश कुमार थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर से पुलिस लाइन,6. उ0नि0 अश्वनी कुमार दुबे थानाध्यक्ष सुरेरी से थानाध्यक्ष नेवढिया,7. उ0नि0 महिला प्रियंका सिंह यू0पी0 डायल 112 से थानाध्यक्ष सुरेरी,8. उ0नि0  चन्दन कुमार राय थानाध्यक्ष रामपुर से थानाध्यक्ष खेतासराय,9. उ0नि0 विनोद कुमार सिंह क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से थानाध्यक्ष सरपतहाँ,10. उ0नि0 विक्रम लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष सरपतहाँ से थानाध्यक्ष रामपुर।
बता दे एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा समीक्षा के दौरान एक महिला उ0नि0 को जनपद में थाना प्रभारी बनाये जाने का निर्देश दिया गया था जिसके क्रम में एक महिला उ0नि0 को थाना प्रभारी बनाया गया है तथा प्रभारी निरीक्षक जलालपुर को थाना प्रभारी पद से इसलिए हटाया गया क्योंकि समीक्षा में कार्यवाही के मामले में यूपी के थानों में से बाटम 10 पर थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस