उज्वला योजना के तहत राज्यमंत्री के हाथ से 150 लाभार्थियों को दिया गया मुफ्त गैस सिलेण्डर


जौनपुर।शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल गैस वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट, जौनपुर स्थित सभागार में किया गया। आयोजन में मुख्य/विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव तथा राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्य , जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही मौजूद रहे।
मुख्यमन्त्री, उ0प्र0 द्वारा उक्त योजना के सम्बन्ध में दिये जा रहे सम्बोधन के सजीव प्रसारण को सुना गया। तत्पश्चात् शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुरूप  अतिथिगणों द्वारा उपस्थित 150 उज्जवला लाभार्थियों को उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। तत्क्रम में आयोजन के दौरान मा0 मन्त्री जी द्वारा चिन्हित 12 उज्जवला लाभार्थियों को उज्जवला सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि उक्त योजना के प्रथम चरण (माह-नवम्बर व दिसम्बर, 2023) में उन उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान किया जायेगा, जिनके बैंक खाते से आधार लिंक/आधार प्रमाणीकरण होगा। इस प्रकार उक्त आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस