महेन्द्रनाथ सेठ बहुत दयालु व नेक दिल इंसान थे, और सदैव सभी के सुख दुःख में खड़े रहते थे- दिनेश टंडन


जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा एक शोक सभा कचहरी रोड स्थित लायन्स बालाजी तिराहा पर आयोजित किया गया। जिसमें लायन्स क्लब जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष समाज सेवी स्वर्गीय महेन्द्रनाथ सेठ जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा किया गया। 

चौराहे पर चारो ओर से मोमबत्ती जलाकर, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सदस्यों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांसुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। 

इस अवसर पर दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि लोक प्रिय समाज सेवी, प्रमुख व्यवसायी महेन्द्रनाथ सेठ बहुत ही दयालु व नेक दिल इंसान थे। वे हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे, और सदैव सभी के सुख दुःख में खड़े रहते थे। महेन्दनाथ सेठ का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति हैं। समाज में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

संस्थाध्यक्ष डा संदीप मौर्य ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से हम लोग काफी मर्माहत है। हम सभी को उनकी याद सदा सताती रहेगी। 

चार्टर सचिव अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस लायन्स तिराहा का निर्माण तत्कालीन जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी जी के अनुरोध पर मोहम्मद मुस्तफा के सत्र काल 2015 में हुआ था। इस तिराहा के निर्माण के संयोजक स्वर्गीय महेन्द्र नाथ सेठ जी रहे, जिनके सहयोग व प्रयास से ही इस लायन्स बालाजी तिराहा का निर्माण हो पाया था। 


इस अवसर पर मनोज चतुर्वेदी, विमल सेठ, सै मो मुस्तफा, डा संजीव मौर्य, परमजीत सिंह, अशोक मौर्य, राधेरमण जायसवाल,  गोपीचंद साहू, डा शिवानन्द अग्रहरि, सोमेश्वर केसरवानी, नीरज शाह, ज़ीहशम मुफ्ती, संदीप गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, संजय केडिया, आदि उपस्थित रहे


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस