सड़क दुर्घटना में श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम, पुलिस विधिक कार्यवाई में जुटी


जौनपुर। जनपद के पश्चिमांचल थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम तरहठी में १३ नवम्बर को सोमवार की रात एक वाहन की चपेट में आने से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। 
खबर है कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहासा (अतरौड़ा) निवासी सोनू विन्द पुत्र लालता प्रसाद बिंद उम्र 36 वर्ष की सड़क दुर्घटना में उस वक्त दर्दनाक मौत हो गई जब वह तरहटी बाजार से सब्जी लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। सब्जी लेकर घर वापस आते समय जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था तभी एक वाहन (कार) की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल सोनू बिंद को क्षेत्रीय लोगों की मदद से उपचार हेतु मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक पेशे से राजगीर का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उक्त घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर का बुरा हाल हो गया। उक्त घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही पुलिस ने उक्त घटना से सम्बन्धित कार को भी अपने कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही में जुटी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस