ओमप्रकाश राजभर के बयान से फिर यूपी की सियासत में आयी गर्माहट, जानें क्या है चर्चा


एनडीए का घटक दल बनने के बाद लगातार यूपी मंत्रिमंडल के विस्तार एवं खुद को मंत्री बनने की हवा देकर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर यूपी के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलों को बीच एक बयान जारी कर राजनैतिक गलियारे के चर्चाओ में आ गये है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद फैसला लेंगे कि किसके साथ रहना है।
यहां बता दे कि बीते दिवस यूपी के राजनैतिक गलियारे में जबरदस्त चर्चा रही कि दीपावली के पहले यानी 10 नवम्बर 23 को मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा और राजभर प्रदेश सरकार का हिस्सा बन जायेंगे इसके पहले राजभर ने बयान जारी किया था कि वह 07 नवंबर तक सरकार में मंत्री बन जाएगे दोनो तिथियां बीत गयी और राजभर जहां के तहां पड़े रहे तो फिर बयान जारी कर दिया कि उनके सम्पर्क में इन्डिया गठबंधन के कई नेता है।
अखिलेश यादव के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी नेता दो मुंहे सांप होते हैं। उनमें से मैं भी एक हूं। कौन, कब, कहां पलट जाएगा पता नहीं।राजभर के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इसे उनकी दबाव बनाने की रणनीति भी माना जा रहा है।
हलांकि राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद से ही उनके मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले कहा जा रहा था कि वह दशहरा तक शपथ ले लेंगे पर अभी तक उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। उनका यह बयान इसी निराशा को बयान कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस