19.74 करोड़ की लागत से बनेगी चौकियां आरा की सड़क, टेन्डर की प्रक्रिया शुरू


जौनपुर। चौकियां धाम जाने वाले भक्तों को अब आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके लिए चौकियां-आरा गांव जाने वाले करीब 12 किलोमीटर के बदहाल मार्ग का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। शासन से 19 करोड़ 74 लाख जारी हो गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 15 जनवरी के आसपास कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बीते दिनों लोक निर्माण विभाग की ओर से कई प्रमुख सड़कों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था इसमें चौकिया-आरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई है। करीब 12 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए कुल 19 करोड़ 74 लाख खर्च किया जाएगा। बजट शासन की ओर से जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। 15 जनवरी के आसपास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। चौकियां आरा मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग का कायाकल्प होने से शीतला धाम चौकियां दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात सुगम हो जाएगा।
पीडब्लूडी के सहायक अभियंता अमरेश यादव कहते है कि चौकिया-आरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 19 करोड़ 74 लाख शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। 15 जनवरी के आसपास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस