सद्भावना एक्सप्रेस के बोगी में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, रेल कर्मियों ने दिखाई तत्परता और आग पर पाया काबू


नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 14013 सद्भावना एक्सप्रेस के पेंट्री कार में शिवनगर स्टेशन पहुंचते ही आग लग गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने आग लगने की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस संबंध में सुल्तानपुर स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा से पूछा गया तो उन्होंने ट्रेन में आग लगने की घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही।
रविवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से सद्भावना एक्सप्रेस दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब 4 बजकर 10 मिनट पर शिवनगर स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन के पेंट्री कार डिब्बे में धुआं उठता दिखाई दिया।
यात्रियों ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को पेंट्री कार में आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने फायर सेफ्टी सिलेंडर से आग पर काबू पाया। लगभग दो घन्टे तक ट्रेन शिवनगर स्टेशन रुकी रही। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद ही ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। 
सुल्तानपुर से ट्रेन के चलते ही आग लगने की खबर जैसे यात्रियों को मिली। शिवनगर स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। नई दिल्ली जा रहे आशीष शुक्ला से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि पेंट्री कार डिब्बे में ब्रेक शूट जाम होने के कारण आग लगी। हालांकि, जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस