आखिर पुलिस पर लूट पाट का आरोप क्यों लगा है, क्या वरिष्ठ अधिकारी सच को सामने ला सकेंगे ?



जौनपुर।  जनपद के थाना खुटहन की पुलिस पर क्षेत्र के पटैला गांव की बस्ती में बुधवार की भोर में घरों में घुसकर फ्रीज, कूलर, एसी, पंखे, आलमारी व अन्य गृहस्थी का सामान व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तोड़कर फेंकने और लूट का आरोप लगा है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर के सामने खड़ी महंगी कार और आठ बाइकें तोड़ दीं। आलमारी में रखे गहने भी पुलिस उठा ले गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। पुलिस के मुताबिक गांवों मेंं पारिवारिक विवाद हुआ था।
गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अकीला ने आरोप लगाया है कि बुधवार की रात में करीब दो बजे के आस-पास 50 से 60 की संख्या में लोग उसके घर पहुंचे पुलिस के जवान घर का दरवाजा व खिड़की तोड़ भीतर घुस गए। कुछ सिपाही घर के सामने नीम के पेड़ से छत तक पहुंच गए। सबसे पहले सीसीटीवी का कैमरा और मशीन तोड़ दी गई। आरोप यह भी है कि किसी से कोई बात न कर सिर्फ गालियां देते हुए घरेलू सामान तोड़ फोड़कर फेंकने लगे। पड़ोसी उलमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन, शाह मोहम्मद, कमालुद्दीन व अमजद के घरों में भी तोड़फोड़ की गई। घर के सामने खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि सबके घरों की आलमारियों में रखे 30 लाख के कीमती गहने भी पुलिस उठा ले गई। बगैर महिला कांस्टेबल के घर में घुसी पुलिस पर महिलाओं के हाथ से मोबाइल छीनने का आरोप है। दिव्यांग शाहनवाज ने बताया कि उसकी ट्राई साइकिल भी पुलिस वालों ने तोड़ दी।
हलांकि इस घटना की खबर वायरल होने पर मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि थाने से पटैला गांव में कोई पुलिस कर्मी नहीं गया है। उन्होंने आपस में लड़ाई-झगड़ा कर तोड़ फोड़ किया है।शाहगंज के सीओ का बयान है कि इस तरह के  किसी घटना की खबर नहीं मिली है। मजेदार बात थानेदार घटना होने की बात करते हुए पट्टीदारी का विवाद बता रहा है लेकिन सीओ बेखबर है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस