यूपी बोर्ड परीक्षा: प्री- बोर्ड परीक्षा से शुरू होगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएँ जानें शुरू होने की तिथि


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं पांच जनवरी से शुरू हो जाएंगी। पहले प्रायोगिक और उसके बाद लिखित परीक्षाएं होंगी। इसकी तैयारी में विद्यालय जुट गए हैं। मंडल व जिला स्तर की जांच कमेटी इसकी निगरानी करेगी। 22 जनवरी तक परीक्षाएं चलेंगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं के साथ पांच से 12 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा पहली बार हो रही है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 से 22 जनवरी तक होंगी। इसी बीच कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। परीक्षा संबंधी सभी निर्देश विद्यालयों को भेजे दिए गए हैं।
हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा भी इन्हीं तिथियों के बीच कराई जाएंगी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए परिषद की वेबसाइट 10 जनवरी तक खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बरती गई तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस