नायब तहसीलदार के प्यार की गजब कहांनी दो पत्नियां एक से शादी के लिए बदल लिया धर्म,मामले की जांच पड़ताल शुरू


धर्मांतरण कर दूसरी शादी के आरोपी हमीरपुर के मौदहा में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता की पारिवारिक पृष्ठभूमि चौंकाने वाली रही है। नायब तहसीलदार बनने से पहले आशीष तीन सरकारी नौकरियां छोड़ चुका था। उसने पहली शादी भी रिश्ते में ही की थी। पिता मामूली व्यवसाय करते थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों में करोड़ों की हैसियत हो गई। 
खास बात यह कि पहली पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में उसने अपने घर का पता भी सही नहीं लिखाया है। नौबस्ता के नारायणपुरी में रहने वाला आशीष गुप्ता तीन सरकारी नौकरियां छोड़ने के बाद नायब तहसीलदार बना। उसने पहली शादी रिश्ते में बहन लगने वाली आरती गुप्ता से की थी। 
दोनों का प्रेम-विवाह हुआ था। 
उसका हमीरपुर के मौदहा में मदद मांगने वाली गैर समुदाय की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब आशीष के धर्म परिवर्तन करने के बाद मस्जिद में नमाज पढ़ने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पता चला कि आशीष से यूसुफ बन गया और युवती से निकाह कर लिया।
मौदहा तहसील में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता का धर्मांतरण करा निकाह कराने के मामले में मुस्लिम युवती के मौसा व दो मस्जिदों के मुअज्जिनों को जेल भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना तलाक दूसरी शादी करने के मामले में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। आशीष गुप्ता को मौदहा तहसील से हटाकर कलक्ट्रेट से संबद्ध किया गया है।नायब तहसीलदार के खिलाफ विभागीय जांच कर शासन में कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उन्हें कलक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता द्वारा यूसुफ बनकर मस्जिद में नमाज पढ़ने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। साथ ही मुस्लिम युवती से निकाह करने की बात सामने आई। कानपुर निवासी नायब तहसीलदार की पत्नी आरती ने पति समेत मौदहा निवासी मुस्लिम युवती, उसके पिता, मौसा कुतुबुद्दीन व मस्जिद के मुअज्जिन मुश्ताक के अलावा पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कुतुबुद्दीन, मुश्ताक और जांच में आरोपी मिले असगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस