न्यायधीश दंपति दिव्यांग बच्चो की सेवा के लिए आए आगे

जौनपुर। मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी के तहत  जनपद के न्यायाधीश ए.डी.जे स्पेशल जज पति - पत्नी नेहा आनंद और आशीष वर्मा ने राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन के दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र के अलग- अलग एक-एक दिव्यांग बच्चों को अनौपचारिक रूप से गोद लिया है। उक्त जानकारी दिव्यांग स्कूल के प्रबंधक समाजसेवी राजेश मौर्य ने दी है।
संस्था परिवार द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत कर उन दोनों अतिथियों को  कलम और गुलाब का पौधा उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव,  मनीष  सिन्हा ,शरद साहू, हेमू वर्मा रौनक गुप्ता , रिशु गुप्ता प्रवेश गुप्ता और संदीप  कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस