गणेश मेमोरियल एक्सल हॉस्पिटल चाइल्ड केयर सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन


नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन


जौनपुर। चिकित्सा जगत के क्षेत्र में जनपद में बच्चो के डॉक्टरों में एक और नाम जुड़ गया है। नगर के सिपाह  आजमगढ़ रोड स्थित गणेश मेमोरियल एक्सल हॉस्पिटल चाइल्ड केयर एवं ई एन टी  सेंटर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या एवं वर्चुअल रूप से राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द यादव एवं एमएलसी बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन मैन ने कहा कि यह चाइल्ड केयर सेंटर गरीबों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के क्षेत्र में सराहनीय कदम है। हॉस्पिटल के संचालक डॉ सलिल श्रीवास्तव नवजात शिशु बाल रोग हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निधि श्रीवास्तव कैंसर रोग विशेषज्ञ द्वारा सप्ताह में एक दिन निशुल्क मरीजों के परीक्षण की व्यवस्था किया गया है जिससे कि लोगों को इलाज करने में आसानी हो और समय से लोगों को रोग के बारे में जागरूक किया जा सके। यह बहुत ही सराहनी कार्य है। डॉ सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि हम सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ भी समय-समय पर मरीजों को देने का प्रयास करेंगे। हफ्ते में एक दिन मंगलवार को निशुल्क ओपीडी किया जाएगा ।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्या पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, राकेश श्रीवास्तव कर्मचारी नेता, मनीष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।अस्पताल के संरक्षक चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने सभी आए हुए अतिथियों और विशिष्ट जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ