जौनपुर पहुंचते ही राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव पहुंचे खेतासराय मृतको के प्रति व्यक्त किया शोक,एक लाख रुपए की दी सहायता राशि



जौनपुर। जनपद के थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित बभनौटी वार्ड के दो युवको की निर्मम हत्या काण्ड की खबर से दुखी प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव अपने भ्रमण कार्यक्रम से जौनपुर आने के तत्काल बाद ही मृतक युवको के परिजनो से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु खेतासराय स्थित बभनौटी वार्ड में मृतको के घर पहुंचे और घटना को लेकर शोक प्रकट किया। 
ज्ञात हो कि विगत 28 नवंबर को खेतासराय मे फूलचंद्र प्रजापति के दोनों बच्चो अजय और अंकित की हत्या कर दी गयी थी। घटना के विधानमंडल का सत्र चलने के कारण आज खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव फूलचंद प्रजापति के घर जाकर शोक सवेदना व्यक्त किया और राज्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से परिजनों को एक लाख रुपया कि आर्थिक सहायता प्रदान किया।
राज्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि 
सरकार कि तरफ से हर सम्भव मदत दिलायी जायेगी। साथ ही वादा भी किया किमुख्यमंत्री राहत कोस से आर्थिक मदत करायी जायेगी। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि इस हत्या कांड में दोषियों को कतई बक्शा नहीं जायेगा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस