नये वर्ष की पार्टी में अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या, हत्यारा भी हुआ गिरफ्तार


नये वर्ष के आगमन की खुशी मनाने गए अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या कर अपराधी ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली है। जनपद वाराणसी स्थित लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना तिराहे के समीप स्थित एक लॉन में नववर्ष की पार्टी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह (36 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि जातिगत टिप्पणी से सिक्योरिटी गार्ड नाराज था। उसने तीन राउंड फायरिंग की थी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
ताड़ीखाना तिराहा के समीप गौरव सिंह के लॉन में नदेसर निवासी एडवोकेट राघवेंद्र सिंह (36 वर्ष) अपने दोस्तों और कर्मचारियों के साथ नववर्ष की पार्टी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्टी में शामिल गौरव सिंह के मकान का सिक्योरिटी गार्ड और नगवा निवासी हरदेंदु शेखर त्रिपाठी भी मौजूद था। 
आरोप है कि अधिवक्ता की जातिगत टिप्पणी से सिक्योरिटी गार्ड नाराज हो गया। इसके बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राघवेंद्र सिंह को गोली मार दी। राघवेंद्र के दोस्त उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस