नये साल के पहले दिन हत्या से हड़कंप चर्च परिसर में महिला की चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट मचा कोहराम



वाराणसी जिले में सोमवार की सुबह छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड में 50 वर्षीय विक्टोरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साल के पहले दिन शहर के अति सुरक्षित क्षेत्र में सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कैंट थाने की पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर है। पुलिस को एक ट्राली चालक पर शक है, जिसकी तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला से जबरदस्ती करने के प्रयास में असफल होने पर उसकी हत्या की गई है।
छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड के स्टाफ क्वार्टर में झारखंड के गुमला की रहने वाली विक्टोरिया अपनी बहन रेटीना के साथ रहती थी। विक्टोरिया चर्च में साफ-सफाई का काम करती थी। रेटीना के अनुसार सुबह वह 7:30 बजे चर्च में अपने काम पर चली गई थी। 
उधर, चर्च के गार्ड विवेक ने बताया कि वह विक्टोरिया की चीख सुनकर उसके कमरे की ओर गया तो उसे खून से लथपथ देख आनन-फानन उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल से बीएचयू अस्पताल ले जाए जाते समय विक्टोरिया की मौत हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस