सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा एलान समाजवादियों की केन्द्र में बनी सरकार तो पुरानी पेंशन होगी बहाल


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज माफ कर सकती है तो कर्मचारियों को पुरानी पेंशन क्यों नहीं दे सकती है? समाजवादी लोग जब सत्ता में आएंगे तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को ऐसे रास्ते पर धकेल दिया है, जहां नौकरी और रोजगार मिलना मुश्किल है। नौकरियां खत्म हो गई हैं। भाजपा सरकार ने नौजवानों व किसानों को धोखा दिया है।


सपा मुखिया ने गुरुवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी में इन्वेस्टर्स समिट किया, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ का एमओयू हुआ है। आज तक कोई भी निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दिया।


आगे तंज कसते हुए कहा किप्रदेश के किसी भी जिले में कहीं फैक्ट्री या कोई कंपनी लगती नहीं दिखाई दे रही है। किसानों की आय दोगुणी नहीं हुई। सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार झूठ बोलती है, झूठे दावे करती है और सिर्फ झूठे सपने दिखाती है, जमीन पर उसका कोई काम नहीं दिखाई देता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस