ग्रामीण जनों ने देर रात पुलिस टीम पर किया पथराव, दरोगा सिपाही हुए घायल, जानें क्या रहा मामला


जौनपुर। थाना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात दुष्कर्म मामले के आरोपी को पुलिस पकड़ने पहुंची। इस दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा व सिपाही चोटिल हो गए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
एक महिला ने नवंबर 2023 में कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है। ऐसे में छह पुलिसकर्मी तीन बाइक से उसे पकड़ने पहुंचे। वहां आरोपी से नोकझोंक हुई तो गांव वालों ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, इसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें मछलीशहर कोतवाली के एसआई अखिलेश यादव, सिपाही धनंजय पाठक चोटिल हो गए। सूचना पर मछलीशहर सीओ अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, तेजीबाजार व मीरगंज थाने की पुलिस गांव में पहुंची, जहां देररात पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सादे ड्रेस में आई थी और महिलाओं के साथ अभद्रता कर रही थी। इस बाबत मछलीशहर सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी। इस दौरान नोंकझोंक के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा व एक सिपाही घायल हो गए। मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ