प्यार के चक्कर में पहले पिटाई फिर कटा लिंग अब मामला पुलिस के पास तीन गये जेल जांच पड़ताल शुरू


जनपद भदोही में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। चौरी थाना क्षेत्र के बहुतरा खुर्द गांव में प्रेम प्रपंच के एक मामले में प्रेमी को घर के अंदर बंधक बनाकर पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर उसका गुप्तांग काट दिया गया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया एवं पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के भगवती दासपुर गांव निवासी रोहित प्रजापति (22) पुत्र झग्गड़, बहुतरा खुर्द गांव निवासी सूरज प्रजापति के ममहर बाजार स्थित मोटर ऑटो गैरेज में काम करता था। रोहित गैरेज में ही रात में भी रहता था। इसी बीच उसका गैरेज मालिक परिवार की एक लड़की के साथ प्रेम प्रपंच चलने लगा। 
पीड़ित के अनुसार 26 जनवरी की दोपहर बाद गैरेज मालिक ने पीड़ित रोहित को अपने घर बुलाया। आरोप है कि गैरेज मालिक सूरज प्रजापति, सोनू प्रजापति कन्हैया प्रजापति ने अपने घर के एक कमरे में बंद कर उसकी जमकर लाठी-डंडे से पिटाई की फिर धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। युवक के लहूलुहान होने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उनसको घायलावस्था में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। वह किसी तरह से भागकर अपने गांव पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन युवक को लेकर चौरी थाने पहुंचे।
पीड़ित परिवार ने गैरेज संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पीड़ित को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
चौरी थाने के अध्यक्ष देवेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने मुख्य आरोपी को छोड़कर बाकी लोगों को गिरफ्तार करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस