यूपी बोर्ड परीक्षा: इन्टर के प्रेक्टिकल परीक्षा की तारीख एक फरवरी घोषित



जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। इससे पहले एक फरवरी से आठ फरवरी के बीच इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। शासनादेश आने के बाद इंटर कॉलेजों में तैयारी शुरू हो गई।डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण कर लैब, सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम, डबल लाॅक व्यवस्था का जायजा लिया। जिले में 652 माध्यमिक विद्यालय 652 है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए 239 केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकृत परीक्षार्थियों का रोलनंबर काॅलेजों को भेज दिया गया है। कई कॉलेजों में प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के नाम और रोलनंबर के साथ सूची चस्पा कर दी गई है।डीआईओएस राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि शासन ने एक से आठ फरवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षा कराने के लिए निर्देश दिया है। कॉलेजों को शासनादेश से अवगत करा दिया गया है। बताया कि इस बार परीक्षकों को बारकोड युक्त पहचान पत्र जारी किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस