राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता हृदय नारायण सिंह का हुआ देहांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भेजा शोक संदेश


जौनपुर। जौनपुर मूल के निवासी आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हृदयनाथ सिंह का आज लखनऊ में देहांत हो गया उनकी पार्थिव शरीर को लखनऊ के कार्यालय पर ले जाया गया जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्दांजलि दी। उनकी डेड बाडी जौनपुर लाई गई और उनका दाह संस्कार जौनपुर के इमिलिया घाट पर हुआ उनको मुखाग्नि उनके पुत्र अजीत सिंह ने दिया। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता थे। वह भारतीय जनता पार्टी में पहले ब्रज एवं अवध के क्षेत्रीय संघठन महामंत्री रहे उसके बाद वह झारखण्ड प्रदेश के संघठन महामंत्री रह चुके थे। वह राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक रहे। उनके देहांत के बारे में सूचना मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनके पुत्र अजीत सिंह को चिठ्ठी भेजकर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हृदय नारायण जी के देहांत के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ। इस अपूरणीय क्षति के समय में मैं और मेरी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की संवेदनाएं आपके और परिजनों के साथ हैं। हृदयनाथ जी का संपूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित था। संगठन को घर-घर तक पहुंचाने में उनका अथक प्रयास, कार्यकर्ताओं के संभल की उनकी शैली तथा पार्टी के प्रति अंतिम स्वांस तक का समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। इस दुःख की घड़ी में मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ विनम्र श्रद्धांजलि। 
शाहगंज स्थित उनके गांव अमावां खुर्द पर श्रद्धांजिल देने के लिए शिव प्रकाश जी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भाजपा अरूण सिंह जी राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा अनिल जैन जी मंत्री गण दयाशंकर सिंह जेपीएस राठौर, गिरीश चन्द्र यादव,एमएलसी विद्या सागर सोनकर,  क्षेत्रीय 
 अध्यक्ष दिलीप पटेल क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर आर ए वर्मा, राजेश गौतम विधायक कादीपुर पूर्व विधायक गण देवमणि दिवेदी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश चौधरी जिला महामंत्री सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता संदीप सरोज अनीता रावत बेचन सिंह विनीत शुक्ला आदि ने शोक संवेदना प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस