जनपद में पेट्रोल तथा डीजल की पर्याप्त मात्रा में है उपलब्धता- डीएसओ

जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी का दावा है कि जौनपुर में हिट एंड रन कानून को लेकर वाहन चालको के हड़ताल का असर अभी डीजल पेट्रोल पर नहीं है जनपद में पेट्रोल डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, मांग के सापेक्ष सप्लाई हो रही है। गत माह दिसंबर 2023 में तेल कंपनियां एचपीसीएल, बीपीसीएल तथा आइओसीएल के सभी पेट्रोल पंपों पर जनपद में प्रतिदिन की औसत खपत पेट्रोल की 277 किलो लीटर तथा डीजल की 425 किलो लीटर थी। पेट्रोल की सप्लाई 8312 किलो लीटर तथा डीजल की आपूर्ति 13502 लीटर था जिसके अंतर्गत सप्लाई तथा मांग लगभग बराबर थी। 2 जनवरी 2024 को भी पेट्रोल की आपूर्ति 90 किलोलीटर तथा डीजल की आपूर्ति 136 किलोलीटर रही है और प्रारंभिक स्टॉक भी 1960 किलोलीटर तथा डीजल की 3550 किलोलीटर वर्तमान में है तथा कोई भी पेट्रोल पंप वर्तमान में ड्राई नहीं है लगभग मांग तथा आपूर्ति दोनों बराबर है। जनपद में पेट्रोल अथवा डीजल की कोई कमी प्रतीत नही हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस