08 साल पहले जेल से फरार एक लाख रुपए के ईनामी बदमाश को एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली

जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर जेल की ऊंची चहारदीवारी को फांदकर जेल से 08 वर्ष पूर्व 2016 में फरार हुए एक लाख का इनामी बदमाश को बीती देर रात यूपी एसटीएफ टीम ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया है। उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। 
एसपी अनुराग आर्य के अनुसार यूपी एसटीएफ की टीम जिले में फरार चल रहे अपरधियों की तलाश में जुटी थी। एसटीएफ के उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में मौजूद टीम को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि 2016 में आजमगढ़ जेल से अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार शातिर अपराधी जितेंद्र मुसहर सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाईपास मार्ग से पैदल ही गुजरने वाला है। 
सूचना पर सिधारी पुलिस को साथ लेकर यूपी एसटीएफ की टीम भदुली बाईपास के पास अपराधी के आने का इंतजार करने लगी। रात लगभग दो बजे दो व्यक्ति पैदल आते हुए दिखायी दिए। जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग किया। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जितेंद्र मुसहर के रूप में की गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जितेंद्र पर आधा दर्जन जघन्य अपराधों के मुकदमें आजमगढ़ के साथ ही जौनपुर व बलिया जिले में दर्ज है। एडीजी जोन वाराणसी ने जितेंद्र पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ है। 2016 में यह जेल की चाहरदीवारी फांद कर फरार हो गया था। तब से वह फरार  चल रहा था। उसके फरार हुए साथी का नाम चंद्रशेखर मुसहर बताया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस