हर्ष फायरिंग करने वाले अब पहुंच गए सलाखो के पीछे, लाइन बाजार पुलिस ने की विधिक कार्यवाई



जौनपुर।थाना लाइनबाजार की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले को अभियुक्त गिरफ्तार उसके कब्जे से लाईसेंसी पिस्टल बरामद करते हुए उसके खिलाफ अपराध के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया है।
मिली खबर के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे मय हमराह के तलाश वांछित / वारंटी की चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की तलाश में मामूर थे तभी सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग करते हुए वायरल हो रहे विडियो की जाँच के प्रकाश में आए अभियुक्त सुभाष चन्द पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी किशुनपुर थाना लाईन बाजार उम्र करीब 49 वर्ष  को गुलाबी देवी इण्टर कालेज से मुखबीर खास की सूचना पर  गिरफ्तार करते हुए हर्ष फायरिंग में उपयोग की गयी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गयी। अभियुक्त व पिस्टल को पुलिस कब्जे में लेते थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/24 धारा 285 आईपीसी व 25(9)/30 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस