डीएम का शख्त निर्देश कहीं भी कूड़ा नहीं दिखाई देना चाहिए जिले को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू



जौनपुर। जनपद में 16 फरवरी से 29 फरवरी 24 तक वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा मतापुर मोहल्ले में सफाई का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को निर्देश दिया कि सडकों पर कहीं भी कूड़ा कचरा न दिखे, नियमित रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए। 29 फरवरी तक सभी वार्डो में सफाई करा दिया जाए। डीएम ने सख्त निर्देश दिया है कि खाली प्लाटों में, मुख्य मार्गो पर, सड़को के किनारे खुले में कूड़ा न दिखे। निरीक्षण के दौरान मतापुर में बने सार्वजनिक शौचालय बन्द पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उसे शीघ्र सक्रिय किया जाए।  

उन्होंने बताया है कि ग्रामीण क्षेंत्रो में भी सफाई का कार्य आज से शुरू हो गया है, जिसका औचक निरीक्षण किया जाएगा। जनपद में स्वच्छ वातावरण का माहौल बनाना हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनपदवासी स्वयं साफ-सफाई की आदत अपने दिनचर्या में लाए जिससे कि किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारी न फैले।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ