सरस्वती पूजन के साथ विद्यारम्भ संस्कार का हुआ आयोजन

जौनपुर। शीतला धाम चौकियां के पास स्थित ग्राम सभा मंहगूपुर में सरस्वती विद्या मन्दिर परिसर में सरस्वती पूजन के अवसर पर अखण्ड रामचरित मानस पाठ एवं विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में विद्या भारती काशी प्रान्त के संगठन मंत्री डा. राम मनोहर ने बतौर मुख्य वक्ता विद्या भारती की योजना, लक्ष्य एवं संस्कारित भैया/बहनों के विकास योजना पर विचार व्यक्त किया।
इसी क्रम में भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, काशी प्रान्त के अध्यक्ष कंचन सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्य दिलीप पाठक ने कार्य की पूर्णता, विद्यालय सहित अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह एवं संचालन प्रधानाचार्य गणेश दत्त उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डा. सुभाष सिंह जिला संघचालक, वरिष्ठ चिकित्सक डा. क्षितिज शर्मा, डा. संजय पाण्डेय प्रान्तीय टोली सदस्य काशी प्रान्त एवं जौनपुर विभागाध्यक्ष सेवा भारती, कृष्णनाथ सेठ, जयकिशन साहू, रामेश्वर सिंह, प्राचार्य कमलेश जी, हर्षवर्धन गुप्ता, संजय अस्थाना, प्रशांत सिंह, प्रीतम सिंह, मनीष सेठ, मनोज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस