मूल्यांकन सुचितापूर्ण और समय पर पूरा करे - प्रो. वंदना सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.  वंदना सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मूल्यांकन की शुरूआत करायी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए समयबद्ध सुचितापूर्ण मूल्यांकन हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुचिता पूर्ण एवं पूरी तन्मयता के साथ समय पर संपन्न करें जिससे परीक्षा परिणाम नियत समय पर घोषित किया जा सके ।
इस अवसर पर तकनीकी प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ० अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरी मूल्यांकन समिति अपने कार्य के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मूल्यांकन कार्य को पूर्ण पारदर्शी तरीके से समय पर संपन्न कराने हेतु तत्पर है। उक्त अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, सह समन्वयक मूल्यांकन प्रवीण कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव सह समन्वयक परीक्षा परिणाम समिति डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सत्यम कुमार उपाध्याय, सतीश सिंह, श्याम त्रिपाठी, लाल बहादुर, अंकुर यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस