मौसम ने फिर ली करवट, जानें कहां पर गिर सकते है ओले, कहां पर बज्रपात की है सम्भाना


जौनपुर। कुछ दिनों तक सामान्य रहने के बाद मौसम मंगलवार से फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने वज्रपात और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार की रात में भी राजधानी लखनऊ सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। मंगलवार की सुबह कहीं पर धूप दिखी तो कहीं हल्के बादल नजर आए। हालांकि पुरवा हवा चलने से तापमान में गिरावट नहीं हुई। आने वाले दिनों में प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 
 राजधानी में पारे का बढ़ना जारी है। दिन की तुलना में रात का तापमान तेजी से चढ़ रहा है। सोमवार को तीखी धूप के बीच अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी रही और यह 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 11.2 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार की अपेक्षा यह 2.9 डिग्री अधिक था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल बादल छाने के आसार हैं, शुष्कता बनी रहेगी।

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
बांदा, चंदौली, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सोनभद्र, वाराणसी व आसपास।

वज्रपात की चेतावनी वाले इलाके
अमेठी, आजमगढ़, बलिया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, जौनपुर, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी और आसपास के इलाके।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस