दर्शनार्थियों की बोलेरो कन्टेनर से टकराई दो की मौत आधा दर्जन घायल तीन की हालत नाजुक


गंगा स्नान करने के लिए छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो जनपद मिर्जापुर स्थित विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास कंटेनर से टक्कर हो गई। हादसे में दो दर्शनार्थियों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। जिनका उपचार ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। तीन घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 
छत्तीसगढ़ के कोईरिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 10 लोग बोलेरो में सवार होकर संगम स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। बोलेरो विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास पहुंची थी कि चालक को नींद आ गई। जिससे बोलेरो दाहिने पटरी की ओर चली गई। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर से बोलेरो की टक्कर हो गई। 
हादसे में बोलेरो सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएससी विंध्याचल ले जाया गया। वहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं।  
हादसे में हुलासों (45) व सुमेर  (55) की मौत हो गई। वहीं श्याम कुमार कनौजिया, सुनीता, श्रवण कुमार सिंह,  शोभनाथ, मन कुमारी, रसीला देवी, तिलशाह, करन शाह घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी मनोज कुमार गुप्ता मंडलीय अस्पताल पहुंचे। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉ. आर बी कमल ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का उपचार करने में जुटे रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ