शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी -डॉ अब्दुल कादिर खान


जौनपुर-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में 21 फरवरी 2024 को किया गया जिसमें जनपद के दर्जनों महाविद्यालयों की टीम एवं प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का शुभारंभ मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने किया इसके बाद सभी टीमों का मैच का शुभारंभ किया गया जिसमें मोहम्मद हसन की टीम ने आल ओवर 61 अंक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवंम ऑल ओवर 49 अंक बनाकर  शिव गोविंद महाविद्यालय मछली शहर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बशीर खान पीजी कॉलेज गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा की खेल हमें शारीरिक एवं मानसिक रूपों से स्वस्थ रखता है शिक्षा के साथ-साथ हमें खेल में भी रुचि रखनी चाहिए निर्णायक मंडल में से शकीर गुर्जर, निजामुद्दीन, मनोज यादव, विनोद यादव रहे
इस मौके पर आयोजक डॉ शाहनवाज खान डीएलएड प्रभारी आरपी सिंह,प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान, डाॅ जीवन यादव, अखिलेश गौतम कोच मोहम्मद शफीक किरमानी एवं इत्यादि खिलाड़ी मौजूद रहे कार्यक्रम का संयुक्त संचालक धर्मेंद्र यादव एवंम अहमद अब्बास खान ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस