गैंगस्टर के फरार अपराधी के घर पर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई,नोटिस चस्पा


जौनपुर। जनपद के थाना रामपुर की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में फरार चल रहे आरोपित के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गतवर्ष लाइन बाजार के परियावां निवासी विजय प्रकाश यादव उर्फ बग्गड़ के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया-क्रलाप निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित तभी से फरार चल रहा है। न्यायालय ने आरोपित के विरुद्ध कुर्की नोटिस जारी किया।
थाने के एसआई अजय कुमार शर्मा ने हमराहियों के साथ आरोपित के घर जाकर कुर्की की नोटिस चस्पा की। इसके साथ ही नोटिस की छायाप्रति तिराहा, चौराहा व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गांव में मुनादी कराई। उन्होंने कहा निर्धारित समय में आरोपित विजय प्रकाश यादव हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस