गजब: पत्नी को मायके जाने के बाद पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम,परिवार में कोहराम


पत्नी गयी मायके तो पति फांसी पर झूल गया और अपनी जीवन लीला का खात्मा कर लिया है। जी हां घटना जनपद मिर्जापुर के थाना चुनार कोतवाली क्षेत्र के जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा गांव का है। महिला दो दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इधर, पति ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह युवक के दादा ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा निवासी जितेंद्र (30) खेती करता था। 14 फरवरी को उसकी पत्नी मीरा अपने तीनों बच्चों रुद्र, आरो और परी को लेकर मायके में चली गई थी। जितेंद्र के दादा-दादी दूसरे मकान में रहते थे। सुबह उसके दादा दूधनाथ जितेंद्र के कमरे की ओर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो जितेंद्र पंखे के सहारे फंदे सह लटका था।
परिजनों की सूचना पर सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्र मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चुनार कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा कि रात में घंटो पहले युवक ने फंदा लगाया था पूरा शरीर अकड़ गया था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस