पत्नी गयी मायके तो पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, परिवार में कोहराम


जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी एक युवक ने अपनी दुकान के अन्दर फांसी पर झूलते हुए आत्महत्या कर लिया है। युवक अपनी पत्नी को मायके जाने से क्षुब्ध था। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
बता दे छितौनी गांव निवासी अनुज कुमार विश्वकर्मा (25) स्थानीय बाजार में पंचर बनाने व वेल्डिंग का दुकान खोला था। पिता के साथ वह इसी दुकान पर काम करता था। सोमवार की रात पिता घर जाने लगे तो अनुज ने कहा कि आप जाइए मैं दुकान पर ही रहुंगा। अनुज प्रतिदिन सुबह में छह बजे दुकान खोल कर साफ-सफाई में जुट जाता था। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसे साफ-सफाई करते नहीं देखा तो दुकान का शटर उठा दिया। शटर उठते ही अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए।अनुज कुंडी से मफलर के सहारे लटक रहा था। 
लोगों ने घटना की सूचना आनन-फानन उसके पिता को दी गई। पिता भागकर दुकान पर पहुंचे। वहीं जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
परिजनों के अनुसार मई 2023 में उसका विवाह अंबेडकरनगर जिले के परसनपुर निवासिनी अंजली से हुआ था। बीते चार फरवरी को पत्नी मायके चली गई। जिससे वह परेशान था। वह दो भाईयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस