सपा को मिला कांग्रेस का निमंत्रण पत्र, न्याय यात्रा में जानें कहाँ पर शामिल होगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। वह रायबरेली और अमेठी में इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। जल्द ही यह यात्रा यूपी में प्रवेश करने वाली है। अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उन्हें इस यात्राा में शामिल होने का आमंत्रण नहीं मिला है। तब पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा था कि रूट तय होने के बाद सहयोगी दलों को यात्राा के लिए सूचित किया जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को यात्रा के लिए आमंत्रित किया जिसे अखिलेश ने स्वीकार्य कर लिया है। 
अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया और 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी।  साथ ही उन्होंने कहा कि आशा है ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उप्र में प्रवेश करके PDA की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। ‘INDIA’ की टीम और ‘PDA’ की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस