सांसद एवं एक्टर हेमा मालिनी ने डालिम्स सनबीम स्कूल को दिया अवार्ड,जानें क्यों किया सराहना

जौनपुर। पूर्वांचल के शिक्षा जगत में क्रांति लाने वाले जौनपुर के प्रसिद्ध डालिम्स सनबीम स्कूल जौनपुर ने एक बार फिर देश में अपने शैक्षणिक कार्य का लोहा मनवाया है। डालिम्स सनबीम स्कूल को दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित 'राइजिंग भारत 2024' में 'सर्वश्रेष्ठ किंडरगार्डन टीचिंग फैकल्टी इन जौनपुर' का अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने स्कूल की डायरेक्टर जारिया अदहमी को प्रदान किया। सांसद हेमा मालिनी के स्कूल के प्रयासों की सराहना की। 

इस मौके पर डायरेक्टर ज़ारिया अदहमी ने कहा कि यह अवार्ड हमारे विद्यालय के समस्त स्टाफ के परिश्रम का फल है। उनकी मेहनत के बगैर यह सम्भव नहीं है। अवार्ड मिलने पर स्कूल स्टॉफ में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य डॉ. अल्का गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि निदेशक, प्रबंधक, समस्त स्टॉफ, बच्चों व अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का नतीजा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ