जिले का कार्यभार ग्रहण करते ही नवागत जिलाधिकारी ने बताई अपनी प्राथमिकताएं, जन समस्याओ के निस्तारण पर रहेगा जोर

जौनपुर। जनपद में पहुंचने के पश्चात नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सबसे पहले आदि शक्ति माता शीतला चौकिया धाम में मत्था टेकते हुए उनकी पूजा अर्चना करने के उपरान्त जिले के कोषागार में बतौर जिलाधिकारी के अपना पदभार ग्रहण किया।
तत्पश्चात श्री मांदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का आवेदन लम्बित न रहे। समयार्न्तगत आवेदन का निस्तारण कर दिया जाए। शासन की जो भी प्राथमिकताओ के आधार पर जिले की प्रगति का निर्धारण होता है उसमे सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जनपद किसी भी बिंदु पर पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन की जो भी जिम्मेदारियां है उसके प्रति गंभीर रहे।  
नवागत जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस तथा जनसुनवाई में आए मामले का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन विवाद संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण कराएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि अस्पतालों में डॉक्टर तथा उपकरणों की उपलब्धता रहे। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि आवेदन लंबित ना रहे, पात्र व्यक्तियों को सभी प्रकार के  पेंशन का लाभ मिलना चाहिए।परियोजना निदेशक से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के संदर्भ में जानकारी ली सहित अन्य अधिकारियों से भी उनके विभाग से संबंधित जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी कार्यालयों में साफ सफाई होनी चाहिए। इसके अलांवा मीडिया से भी अपनी पहली मुलाकात में स्पष्ट संकेत दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जायेगा। सभी अधिकारी पक्ष विपक्ष के राजनैतिक और सभी जिम्मेदार जन मिलकर टीम भावना के साथ जिले के विकास और शान्ति व्यवस्था के लिए काम करे ऐसा प्रयास रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ