कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र के 50 विद्यार्थियों को मिला रोजगार


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर 50 छात्र छात्राओं का हुआ चयन। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को टोकाई रबर ऑटो पार्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान की तरफ से आए प्रतिनिधि अंजलि और धर्मजीत के द्वारा 50 छात्र/ छात्राओं को  चयनित किया गया। यह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र को गणित विभाग के प्रो. राजकुमार नोडल अधिकारी के रूप में देख रहे हैं। साथ ही उन्हें योग्य प्रशिक्षणकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रोफेसर राज कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार, राजन कुमार, संतोष, अभिषेक, सूर्यकांत, प्रिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ