यूपी में भाजपा के एक और नेता ने वापस किया टिकट,जानिए आखिर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत क्यों नहीं लड़ना चाहते है चुनाव



उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत से जुड़ा अश्लील वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी अप्रत्याशित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा है कि मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो डीप फेक एआई तकनीक द्वारा जेनरेटेड है। जिसकी एफआईआर मैंने दर्ज करा दी है।
सांसद ने एक्स पर पोस्ट किया है कि इस संदर्भ में मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवाई जाए। उन्होंने लिखा है कि जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता तब तक सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लडूंगा। बता दें कि शनिवार को ही सांसद उपेंद्र सिंह रावत को भाजपा ने बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से दोबारा सांसद पद का टिकट दिया है।
टिकट की घोषणा के बाद अगले ही दिन रविवार से ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह एक युवती के साथ किसी कमरे में देखे जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे का यह वीडियो वर्ष 2022 का बताया जा रहा है।
इस वीडियो की छानबीन में लगी पुलिस वीडियो को लैब में भेज कर असलियत पता लगाने में जुटी है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस