कान में इयर फोन लगा कर बात करना बना काल, ट्रेन के धक्के से युवक की मौत



जौनपुर। औड़िहार - जौनपुर रेल प्रखंड पर थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के हनुआडीह के पास मंगलवार की शाम करीब पांच बजे ईयरफोन लगाकर रेल पटरी किनारे चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
हनुवाडीह निवासी वंश लोचन का 18 वर्षीय पुत्र रोशन ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन के किनारे खड़ा होकर किसी से बातचीत कर रहा था। उसी समय औड़िहार से जौनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन बातचीत करने में मशगूल और ईयरफोन लगाए होने से युवक सुन नहीं सका। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे हलका दारोगा धर्मेंद्र दत्त ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव कब्जे में ले लिया। स्वजन के अनुसार मृत रोशन रोजी-रोटी के सिलसिले में अपने पिता के साथ मुंबई रहता था।कुछ ही दिन पूर्व वह घर आया था। मृत रोशन दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। स्वजन के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल बोझिल हो गया है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस